जबलपुर | |
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी के अससमेंट हेतु कुल 6 विभागों में वर्गीकृत किया गया था जिसमें मुख्यतः ओपीडी, आईपीडी, एनएचपी, लेबर रुम, लैब, जनरल एडमीनिस्ट्रेशन को सम्मिलित किया गया। सभी विभागों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा अपने अपने कार्य को भलीभांति पूर्ण किया। अससमेंट के दौरान प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से आये संचालक डॉ. पंकज शुक्ला ने वर्चुअल अससमेंट का शुभारंभ पर डॉ.मनीष एवं डॉ.अहमद का स्वागत अपने उद्बोधन से किया। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य जबलपुर संभाग डॉ. संजय मिश्रा ने भी इस अवसर पर दोनों असेसर का स्वागत किया। अससमेंट का समापन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई द्वारा किया गया। उन्होंने दोनों असेसर सहित प्रदेश के आए अधिकारियों आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ.मयंक सिंघई, डॉ.अर्शी खान, बी.सी.एम. शिवकांत उपाध्याय, नीतेश राठौर, रितेश वर्मा, शनि सराफ, दुर्गेश साहू, रवि श्रीवास्तव, आशीष भालाधरे एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें