नगर के होनहार पांच छात्र-छात्राओं ने प्रदेश एवं जिला स्तरीय मैरिट में बनाया स्थान - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

नगर के होनहार पांच छात्र-छात्राओं ने प्रदेश एवं जिला स्तरीय मैरिट में बनाया स्थान

 







गंजबासोदा.

 स्थानीय सैण्ट एस.आर.एस. पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल के होनहार छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की प्रदेश एवं जिला स्तरीय मैरिट सूची में अपनी योग्यता का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर परचम लहराया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही संस्था के छात्र-छात्राओं और शिक्षक परिवार में अपार खुशी का वातावरण दिखाई दिया एवं छात्र एवं छात्राओं एवं अविभावको का हार फूल एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। 

आज माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। पिछले सालों की तरह शहर की शैक्षणिक संस्था सैण्ट एसआरएस पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल के होनहारों ने प्रदेश एवं जिला स्तरीय मैरिट सूची में एक बार फिर परचम लहराया। प्रदेश स्तरीय मैरिट सूची में संस्था की छात्रा साक्षी पुत्री हरीनारायण साहू कक्षा 12 ने प्रदेश स्तरीय सूची में नवां स्थान हासिल कर प्रदेश भर में शहर और स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तरीय मैरिट सूची में संस्था की सलोनी पुत्री ईश्वरी प्रसाद भार्गव ने आठवां स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। संस्था की उपलब्धियों में जिला स्तरीय हायर सैकेण्डरी की मैरिट सूची मे अंजली पुत्री गजेन्द्र सिंह राजपूत कक्षा 12 गणित संकाय ने दूसरा एवं मोहित पुत्र सुनील चैरसिया कक्षा 12 गणित संकाय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया इसी तरह हाईस्कूल जिला स्तरीय मैरिट सूची में उज्ज्वल पुत्र उदय विश्वकर्मा ने जिले स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हायर सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा में शामिल 184 दर्ज छात्रों में से 157 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 45 छात्र-छात्रा प्रदेश शासन की लेपटाॅप योजना के लिए पात्र हुए हैं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में दर्ज छात्रों में से 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वालों में 37 छात्र-छात्राएं एवं 13 छात्र ऐसे भी है जिनको 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल हुए है। उल्लेखनीय है इस संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराया जा रहा है। वर्ष 2019-20 में 4 छात्रों ने स्टेट मैरिट वहीं 1 छात्रा ने जिले की मैरिट सूची में स्थान बनाया था। इससे पूर्व वर्ष 2018-19 में भी दो छात्राओं ने स्टेट मैरिट एवं दो छात्रों ने जिले की मैरिट सूची में स्थान बनाया था।

संस्था के डायरेक्टर केएस यादव ने मीडिया को बताया कि इस वर्ष प्रदेश स्तर पर दो छात्राओं एवं जिला स्तर पर तीन छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है। विगत दो सालों से कोरोना के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मैरिट सूची जारी नहीं की थी। विद्यालय परिवार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES