श्रीमति रीता भावसार और लेफ्टिनेंट डॉ. निधि शर्मा को मिला प्रदेश गौरव रत्न सम्मान - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 26 सितंबर 2022

श्रीमति रीता भावसार और लेफ्टिनेंट डॉ. निधि शर्मा को मिला प्रदेश गौरव रत्न सम्मान

 श्रीमति रीता भावसार और लेफ्टिनेंट डॉ. निधि शर्मा को मिला प्रदेश गौरव रत्न सम्मान

भोपाल

गंजबासौदा

 भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और समाज सेविका श्रीमती रीता देवी भावसार तथा एलबीएस महाविद्यालय गंजबासौदा की सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ. श्रीमति निधि शर्मा को प्रदेश गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।



 राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ नई दिल्ली द्वारा पीपुल्स मेडिकल ऑडिटोरियम भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर देश की लगभग 80 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नारी सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदेश गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।


 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंसाना, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के कार्यपालन अधिकारी हरनाम सिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त संचालक मोनल सिंह जाट, भोपाल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी, प्रदेश भाजपा के आशीष प्रताप सिंह राठौर तथा राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ के अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ ने श्रीमती रीता देवी भावसार व लेफ्टिनेंट डॉ. श्रीमती निधि शर्मा को प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया।



 उल्लेखनीय है कि श्रीमती रीता देवी भावसार भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं तथा नारी सशक्तीकरण हेतु समाजसेवी कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती हैं। 

लेफ्टिनेंट डॉ. श्रीमती निधि शर्मा को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा 'लोक अदालत' विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है, वहीं एन.सी.सी.द्वारा उन्हें लेफ्टिनेंट की उपाधि से नवाजा गया है। गत 18 वर्षों से वे लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में विधि विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कर रहीं हैं तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्रा इकाई की प्रभारी भी हैं।



 विदिशा जिले से इन दोनों महिलाओं को प्रदेश गौरव रत्न सम्मान प्रदान किए जाने पर उनके शुभचिंतकों परिजनों तथा कई स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES