न.पा. के वाहनों की पूजा कर सफाई कर्मी भाई-बहनों को मिठाई बांटी
गंजबासौदा
दिवाली के बाद भाई दोज के शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने नगर पालिका में वाहनों की पूजन अर्चन की। जिसके बाद सभी सफाईकर्मी भाई बहनों को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक साथ मिलकर नगर में विकास करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नगर पालिक अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव,सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रोहित भावसार ,नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास,पार्षद सौदान सिंह यादव,पार्षद , नीलू मड़ी भाई, पार्षद अंशलेखा भावसार, आदि ने सभी से नगर विकास में सहयोग के साथ हर संभव मदद का भरोसा जताया। इस मौके पर पार्षदों के अलावा अनिल दाऊ फाउंडेशन ग्रुप के राजन सिंह तोमर अंटू भैया, मयंक टांक,नीरज जैन ,नितिन यादव, आशीष रघुवंशी, अमृतांशु यादव सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें