दलित का मकान तोड़ने पर गुस्से में दिग्विजय , प्रशासन ने मांनी मांगें - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 22 जून 2023

दलित का मकान तोड़ने पर गुस्से में दिग्विजय , प्रशासन ने मांनी मांगें

 सागर/ भोपाल

          सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैपुरा में अनूसूचित जाति वर्ग के मकान अवैध रूप से तोड़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ  के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद   दिग्विजय सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने टूटे मकानो और पीड़ित को देखकर सरकार व प्रशासन की कार्यवाही पर तीखा रोष व्यक्त किया। घटना से आक्रोशित  दिग्विजय सिंह पीड़ितों के साथ जमीन पर ही धरने पर बैठ गए और उनकी व्यथा को सुना।




          सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव रेपुरा में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब मजदूरों के करीब डेढ़ दर्जन मकान ध्वस्त कर दिए। पीड़ित गरीब परिवार करीब 50 सालों से इसी जगह पर रह रहे थे। सरकार ने इन्हे पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए अनुदान भी दिया था। इसके अलावा बिजली व पानी के भी कनेक्शन दिए गए थे। परंतु प्रशासन ने अचानक ही इन्हें अवैध ठहराते हुए बगैर किसी चेतावनी के पहुंचकर जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया।

          इस घटना की सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्रीकमलनाथ जी को मिलते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह को घटना की पूरी जानकारी के लिए सागर भेजा। यहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, शहर जिला अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक समेत बड़ी संख्या वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला उन के साथ सुरखी रवाना हुआ।

          अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ हुए अन्याय व अत्याचारों को  देखने रैपुरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय ने घटना स्थल पर ही वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर डाली। जिस पर प्रभारी कलेक्टर श्री सीएस शुक्ला, एसपी अभिषेक तिवारी व डीएफओ महेंद्र प्रताप सिंह समेत पूरे प्रशासनिक व पुलिस के अमले को वहीं तलब कर कार्यवाही को लेकर सवाल जवाब किए। अधिकारियों के जवाबों से असंतुष्ट श्री दिग्विजय सिंह जिले के कलेक्टर दीपक आर्य को बुलाने पर अड़ गए। जिस पर कलेक्टर दीपक आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और दिग्विजय सिंह ने उनकी भी जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि संपूर्ण सागर जिला और खासतौर पर सुरखी, खुरई व रहली विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग, कमजोर और निर्दोष लोगों पर  प्रशासन द्वारा भाजपा के मंत्री और नेताओं की इशारों पर अमानवीय कार्यवाही की जा रही है। कांग्रेस पार्टी से किसी भी हालत में बर्दाश्त करने वाली नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में संविधान का पालन करते हुए काम करने की हिदायत अधिकारियों को दी। 

       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह ने  रैपुरा की घटना पर प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कलेक्टर दीपक आर्य से अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों को नए और पक्की मकान बनाकर देने मकान तोड़े जाने पर उनके सभी प्रकार के नुकसान की भरपाई करने तथा मकानों की स्थाई व्यवस्था होने तक उनकी भोजन व रहने का प्रबंध करने की मांग की। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग भी कलेक्टर से की। श्री दिग्विजय सिंह जी की इस मांग पर कलेक्ट्रेट परिवारों को सभी सहायताएं उपलब्ध कराने तथा घटना की जिम्मेदार वन विभाग के रेंजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की।

कलेक्टर दीपक आर्य ने मानी गलती, लिखित में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  की मानी सभी मांगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES