मीडिया परमात्मा की भुजाएं बन परमात्मा के कार्य में सहयोगी बनती है- ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी
गंजबासौदा,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मनसापूर्ण हनुमान मंदिर के पास स्थित सेवा केंद्र पर गंज बासौदा के पत्रकारों के लिए स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें पचास से अधिक समाचार पत्र, टीवी, से जुड़े पत्रकारों, ब्यूरो चीफ ने भाग लिया।
ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकार भाई-बहनें अपनी कलम की ताकत से परमात्मा के प्रत्यक्षता के कार्य में सहयोगी हैं और बनते रहेंगे, ऐसी शुभ आस है। आपकी कलम से ही परमात्मा का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
मीडिया का समाज के उत्थान में अहम रोल है। मीडिया से ही हमें सकारात्मक दिशा देने वाली खबरों का ज्ञान होता है। आप सभी भी ज्यादा से ज्यादा समाज में घट रहीं सकारात्मक घटनाओं, सूचनाओं को सभी तक पहुंचाएं ताकि समाज में एक सकारात्मक माहौल का निर्माण हो सके। मीडिया सबसे बड़ी शक्ति है। आप सभी पत्रकार
भाई-बहनों का संस्थान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान है। आप हर एक छोटी-बड़ी खबर को प्रमुखता के साथ लोगों तक पहुंचाते हैं। शुरू से ही संस्थान के प्रति आप सभी का स्नेह रहा है। यह आपका ही घर है, आपका अपना संगठन है। मीडिया सबसे बड़ी ताकत है। आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। मीडिया के कारण ही हमें आज पल-पल की सूचनाएं मिलती हैं। आप सभी परमात्मा की भुजाएं बनकर, परमात्मा के कार्य में सहयोगी बनते हैं, परमात्मा का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हैं। इसलिए आप सभी भी बहुत
भाग्यशाली हैं। ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने जानकारी देते हुए कहा कि 8 सितंबर से 12 सितंबर तक शांतिवन में नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इसमें आप सभी पत्रकार भाई-बहनें अपने परिवार के साथ आमंत्रित हैं। इसमें भाग जरूर लें। बड़ी खुशी की बात है कि हमारे विदिशा जिले के लगभग 35 पत्रकार भाई बहन माउंट आबू में होने जा रही नेशनल मीडिया कांफ्रेंस में पहुंच रहे हैं। संचालन करते हुए अनु बहन ने कहा कि आज आपके ही घर में आप सभी पत्रकार साथियों का तहेदिल से स्वागत है। बीके मुस्कान ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी बहनों ने पत्रकार बंधुओ को रक्षा सूत्र बांधते हुए शुभकामनाएं दी।
बी के नन्दनी बहन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साल में बहुत कम बार ही अवसर आता है जो आप सभी से रुबरु होने का मौका मिलता है। ब्रह्माकुमारीज़ आप सभी का परिवार है। आप निस्वार्थ भाव से जो परमात्मा के कार्य में मदद कर रहे हैं, सहयोगी बनते हैं, इसके लिए शब्द नहीं हैं। हर कठिन परिस्थिति, समस्या में सभी साथी मददगार बनकर खड़े रहते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें