दिवाली पर परिवहन विभाग बसो की आकस्मिक जांच पड़ताल 78 हजार शुल्क वसूला - Vidisha Times

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024

दिवाली पर परिवहन विभाग बसो की आकस्मिक जांच पड़ताल 78 हजार शुल्क वसूला

 विदिशा-\

कलेक्टर रौशन कुमार ंिसह के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में विभिन्न विभागो के द्वारा विभागीय कार्यो का क्रियान्वयन अभियान के रूप में किया जा रहा हैं इसी कडी के तहत जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा ने आज बुधवार 30 अक्टूबर को यात्री बसो की सघन जांच पड़ताल की। जिसमें से नौ यात्री वाहन नियम विरूद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है सात वाहनो से शमन शुल्क 78 हजार रूपए वसूला गया है शेष दो वाहन प्रकरण निराकरण की प्रत्यांशा में जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय प्रागंण मंे सुरक्षार्थ हेतु रखे गए है।



                जिला परिवहन अधिकारी  गिरजेश वर्मा ने बताया कि दीवाली त्यौहार पर बसो में पात्रता से अधिक यात्रियों के वहन करने एवं निर्धारित किराया से अधिक किराया लेने के उद्धेश्य से वाहनो की जांच सागर रोड पर आकस्मिक रूप से की गई। जिसमें से नौ वाहन नियम विरूद्ध संचालित पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। तीन यात्री बसे स्पेशल पार्टी पर बिना परमिट संचालित होना पाया गया तथा अन्य यात्री बसें पात्रता से अधिक सवारी तथा निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने के कारण उल्लेखित बसो के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

क्रमांक 283

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

VIDISHA TIMES