परियोजना अधिकारी को सस्पेंड करने और सब इंजीनियर की सेवा समाप्ति के निर्देश
विदिशा,
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को शमशाबाद तहसील क्षेत्र के दौरे के समय अनुपस्थित रहे महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी को निलंबित करने और सर्व शिक्षा अभियान के सब इंजीनियर की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने आज विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर निर्माण कार्यो, योजनाओं व कार्यक्रमों की मैदानी स्थितियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह के भ्रमण दौरान अनुपस्थित रहे
नटेरन के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी राजेश जैन को निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित करने तथा सर्व शिक्षा अभियान के उप यंत्री आशीष जैन की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। जनपद शिक्षा केंद्र नटेरन के उप यंत्री आशीष जैन सूचना देने के बाद भी उपस्थित नही हुए। चर्चा से कलेक्टर को जानकारी में पाया गया कि उपयंत्री श्री जैन स्कूलों का भ्रमण नहीं करते और स्कूल भवनों की मरम्मत आदि में कोई रुचि नहीं लेते हैं। इसलिए कलेक्टर ने इन्हें घर बैठाने का निर्णय लेना ठीक समझा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें